World Happiness Reports 2025: भारत को पछाड़, ये देश पहुँचा टॉप पर

World Happiness Reports 2025: आज हम बात करेंगे दुनिया के सबसे खुशहाल देश कौन से है, और भारत का स्थान कौन सा है।

2025 में यह रिपोर्ट जारी हो चुकी है,जिसमे इस साल भी फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश बना हुआ है। यह रिपोर्ट हर साल संयुक्त राष्ट्र (UN) के Sustainable Development Solutions Network द्वारा जारी की जाती है। जिसमें देशों की रैंकिंग लोगों की संतुष्ट जीवन, सामाजिक समर्थन, आर्थिक स्थिरता, स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यक्तिगत स्वतंत्रता जैसे जानकारी के आधार पर रिपोर्ट बनाई जाती है।

World Happiness Reports 2025 में इस बार दुनिया के टॉप 10 सबसे खुशहाल देश है:-

1. फिनलैंड (लगातार आठवीं बार पहले स्थान पर)

2. डेनमार्क

3. आइसलैंड

4. स्वीडन

5. नीदरलैंड्स

6. कोस्टा रिका (पहली बार टॉप 10 में)

7. नॉर्वे

8. इज़राइल

9. लक्ज़मबर्ग

10. मैक्सिको

लगातार आठवीं बार पहले स्थान पर फिनलैंड

पिछले कई वर्षों से फिनलैंड ने विश्व में सबसे खुशहाल देश का खिताब बरकरार रखा है। इस बार भी फिनलैंड ने अपनी  स्थिति को प्रथम स्थान लाया है। इसकी सफलता के पीछे मुख्य रूप से मजबूत सामाजिक सुरक्षा नेटवर्क, उच्च जीवन स्तर और लोगों के बीच सहयोग की भावना है। यह हमें यह संदेश देता है कि खुशहाली का रहस्य केवल आर्थिक समृद्धि में नहीं, बल्कि सामाजिक जुड़ाव और पारस्परिक सहयोग में भी निहित है।

इस बार ऑस्ट्रेलिया 2025 के टॉप 10 से बाहर हो गया और 11वें स्थान पर है, जबकि अमेरिका अब 24वी रैंक पर पहुच गया है, जो अमेरिका सबसे अच्छी स्थिति है।

2025 की स्थिति में हुआ सुधार: भारत की स्थान और दक्षिण एशियाई देशों की स्थिति

भारत इस वर्ष पिछली रिपोर्ट के अनुसार ऊपर पायदान पर पहुँचा है। भारत 2024 में 126वें स्थान पर था और अभी 118 पायदान पर है। जो बतलाता है कि देश में लोगों की जीवन संतुष्टि अभी भी कम है, लेकिन कुछ हद तक खुशी बढ़ी है।

क्या है दक्षिण एशियाई देशों की रैंकिंग:-

1. नेपाल – 92वां स्थान

2. बांग्लादेश – 134वां स्थान

3. पाकिस्तान – 109वां स्थान

4. भारत – 118वां स्थान

5. श्रीलंका – 133वां स्थान

World Happiness Reports 2025 कैसे बनाई गई है?

यह रिपोर्ट मुख्य रूप से गैलप वर्ल्ड पोल (Gallup World Poll) के डेटा पर आधारित होती है। इसमें 6 मुख्य बातों पर ध्यान दिया जाता है:

1. जीडीपी प्रति व्यक्ति आय (Economic Stability)

2. सामाजिक सहयोग भावना (Help In Difficult Times)

3. स्वस्थ जीवन की स्थिति (Status Of Health Services)

4. व्यक्तिगत आजादी (Freedom To Decide)

5. दरियादिली/उदारता (Charity And Social Service)

6. भ्रष्टाचार का स्तर (More Happiness, Less Corruption)

World Happiness reports 2025

क्यों है भारत के लोग खुश कम ?

भारत की कम रैंकिंग के पीछे कुछ प्रमुख कारण हैं:

1. आर्थिक असमानता: भारत मे आज भी अमीर और गरीब के बीच सामान्य नही है क्योंकि अमीर और अमीर होता जा रहा है और गरीब का स्तर आगे बढ़ ही नही रहा।

2. बेरोजगारी और महंगाई: भारत की यह बहुत बड़ी चुनौती बनी हुई है, AI और आधुनिकता के तर्ज पर कई लोग अपना जॉब तक खो बैठे है। महगाई के वजह बहुत सारे युवा वर्ग में असंतोष दिखाई देता है।

3. स्वास्थ्य और शिक्षा में चुनौतियां: भारत स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा बहुत महंगी हो गई है जिसकी वजह लोगो भी अस्थिरता दिखाई देता है।

4. सामाजिक तनाव और मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं:

हालांकि, भारत में पारिवारिक और सांस्कृतिक मूल्यों के कारण व्यक्तिगत खुशी का स्तर फिर भी बेहतर रहता है।

किस प्रकार  World Happiness Reports में कर सकते है इजाफ़ा:

1. मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें: अपने मन को केंद्रित करके ध्यान और निरन्तर योग अपनाएं।

2. सामाजिक जुड़ाव बढ़ाएं: लोगों को जातिगत भेदभाव और कुरीतियों से हटकट परिवार और दोस्तों के साथ समय व्यतीत करना चाहिये।

3. व्यक्तिगत विकास पर ध्यान दें: कहा जाता है जिसके पास हुनर है वो भूखा नही मरता इसलिए नए कौशल सीखें और आत्मनिर्भर बनें।

4. दरियादिली और परोपकार करें: आज हम सभी को कुछ न कुछ कमी होती ही है अगर उस स्थिति पर हम सब एक दूसरे के काम आएंगे तो खुशी बढ़ेगी।

5. स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं: संतुलित आहार और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें

निष्कर्ष: 

World Happiness Reports 2025 बताती है कि खुशी केवल पैसे या आर्थिक स्थिति पर निर्भर नहीं करती, बल्कि सामाजिक सहयोग, मानसिक शांति और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण भी बहुत जरूरी हैं। भारत को अपनी रैंकिंग सुधारने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, आर्थिक स्थिरता और सामाजिक सौहार्द पर अधिक ध्यान देना होगा।देश का विकास प्रति व्यक्ति के आधार पर होगा तभी सही मायने में देश विकास करेगा,जिसमे सभी लोग खुश रहे।

आपको यह रिपोर्ट कैसी लगी? क्या आपको लगता है कि भारत में खुशहाली बढ़ाने के लिए और क्या कदम उठाए जा सकते हैं? कमेंट में अपनी बात जरूर बताये!

Also Read:

1. TRAI के नियम पर टेलीकॉम का Voice only plan 2025

2. international women’s day 2025 क्यों और कैसे हुई महिला दिवस की शुरुआत

3. Mahindra XUV700 Ebony Edision: XUV में भारी गिरावट

Leave a Comment