icc champions trophy 2025 final: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया।

icc champions trophy 2025 final
Icc

icc champions trophy 2025 final:

icc champions trophy 2025 final के मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक रही, क्योंकि टीम ने 12 साल बाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने में सफलता पाई। इस जीत के साथ, भारत ने 2000 में न्यूजीलैंड से मिली फाइनल हार का बदला भी पूरा कर लिया।

icc champions trophy मैच का संक्षिप्त विवरण

स्थान: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियमटॉस: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।न्यूजीलैंड का स्कोर: 50 ओवर में 7 विकेट पर 251 रन।भारत का स्कोर: 49 ओवर में 6 विकेट पर 252 रन।

परिणाम: भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज की

icc champions trophy 2025 final
Icc

 

Read more: TRAI के फटकार Voice Call Plan

न्यूजीलैंड की पारी: धीमी शुरुआत, लेकिन संतुलित अंत

न्यूजीलैंड के कप्तान सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उनकी रणनीति पर पानी फेर दिया। शुरुआत से ही न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को भारतीय स्पिन आक्रमण ने बांधे रखा।

शीर्ष क्रम का प्रदर्शन:

रचित रावेंद्र (37)और विल यांग (15) ने पहले विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की।

इसके बाद कुलदीप यादव ने रचित रावेंद्र को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई।

केन विलियमसन (11) और टॉम लैथम (14) भी जल्दी आउट हो गए, जिससे न्यूजीलैंड पर दबाव बढ़ गया।

मध्यक्रम का संघर्ष:

डैरिल मिचेल ने शानदार 63 रन बनाए, जिसमें 4 चौके शामिल थे।

माइकल ब्रेसवेल ने 53 रनों की नाबाद पारी खेली, जिससे न्यूजीलैंड सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका।

अंत में, ग्लेन फिलिप्स (34) और सेंटनेर (8) ने कुछ उपयोगी रन जोड़े, जिससे टीम का स्कोर 251 तक पहुंचा।

भारतीय गेंदबाजी:

कुलदीप यादव और शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट लिए।

रविन्द्र जटेजा और मोहम्मद शमी ने  गेंदबाजी की और एक-एक विकेट चटकाया।

वरुण चक्रवर्ती ने भी 2 विकेट लेकर न्यूजीलैंड के मध्यक्रम को झकझोर दिया।

भारत की पारी: रोहित का आक्रामक अंदाज और राहुल की धैर्यपूर्ण पारी

252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया।

शीर्ष क्रम:

रोहित शर्मा ने 76 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

शुभमन गिल (31) और ने उपयोगी योगदान दिया, लेकिन विराट कोहली (1) रन बनाएं और बड़ी पारी नहीं खेल सके।

मध्यक्रम:

श्रेयस अय्यर (48) और अक्षर पटेल (29) साथ ही हार्दिक पांड्या(18)केएल राहुल ने नाबाद (34) रन टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया।

आखिर में केएल राहुल और रविन्द्र जटेजा (नाबाद 9) ने संयम बनाए रखा और टीम को 49वें ओवर में जीत दिलाई।

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी:

मीथेल सेंटनर और मीथेल ब्रेसवेल ने 2-2 विकेट लिए।

क्ले जेमिशन ने 1 विकेट और रजित रविन्द्र ने 1 विकेट लिए साथ ही कसी हुई गेंदबाजी की, लेकिन जीत नहीं दिला सके।

भारत की ऐतिहासिक जीत और रिकॉर्ड्स

icc champions trophy 2025 final
Icc

यह भारत की तीसरी चैंपियंस ट्रॉफी जीत थी। इससे पहले भारत ने 2002 (श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता) और 2013 में यह खिताब icc champions trophy जीता था।

भारत ने 12 साल बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती, जिससे सफेद गेंद क्रिकेट में अपनी श्रेष्ठता को साबित किया।

रोहित शर्मा icc champions trophy फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बने।

कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी ने मिलकर 4 विकेट लिए, जिससे न्यूजीलैंड का मध्यक्रम लड़खड़ा गया।

मैच के बाद प्रतिक्रियाएं

रोहित शर्मा (भारतीय कप्तान)

“यह जीत हमारे लिए बहुत मायने रखती है। हम पिछले कुछ वर्षों से आईसीसी ट्रॉफी के करीब आकर चूक रहे थे, लेकिन इस बार हमने इसे जीतने का संकल्प लिया था। सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, खासकर गेंदबाजों ने हमें मजबूत स्थिति में रखा।”

मीथेल सेंटनर (न्यूजीलैंड कप्तान)

“हम 20 रन कम बना पाए, जिससे भारत को लक्ष्य तक पहुंचने में आसानी हुई। हमारी गेंदबाजी अच्छी थी, लेकिन भारत ने दबाव में शानदार खेल दिखाया।”

निष्कर्ष

icc champions trophy 2025 का फाइनल क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक यादगार मुकाबला रहा। भारत ने अपनी ताकत और धैर्य से न्यूजीलैंड को मात दी और तीसरी बार यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए एक नई शुरुआत की तरह है, जो आने वाले वर्षों में टीम को और प्रेरित करेगी।

More information: cricbuzz

Leave a Comment